Search
Close this search box.

मिर्जापुर: सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा, “वोट चोर, गद्दी छोड़” के लगाये नारे

मिर्जापुर: प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार को नगर में जन जागरण साइकिल यात्रा निकाली गई। नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के पूर्व जिला महासचिव एवं साइकिल यात्रा प्रभारी सदानंद यादव रहे। उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि “चुनाव आयोग बिका हुआ है और भाजपा से मिला हुआ है। अब दोनों में कोई फर्क नहीं रह गया है।”

उन्होंने कहा कि “वोट चोर, गद्दी छोड़” नारे के साथ हम लोग नगरवासियों को संदेश दे रहे हैं कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सपा की मजबूत सरकार बनेगी तथा केंद्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाने का लक्ष्य रखा गया है।”

यात्रा में नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कार्यकर्ताओं ने लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर सफीक, रामजी त्रिपाठी, रोशन अली, मुरारी यादव, मोहन यादव, रामभरोस, रिजवान अहमद, सफीक अहमद, महासचिव डॉ. इस्लाम, बाबूलाल, शमशेर खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें