Search
Close this search box.

मिर्जापुर: ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर, 10 मजदूरों की मौत, मिर्जापुर में GT रोड पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में यह हादसा हुआ। देर रात छत की ढलाई का काम निपटा कर वापस लौट रहे मजदूर इस हादसे में मारे गए। टक्कर में 3 लोग घायल भी हैं, जिन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र के कटका पडाव के पास हुआ। देर रात करीब एक बजे हुए इस हादसे में 10 लोगों की जान चली गई। ट्रक और ट्रैक्टर में भिड़ंत में यह हादसा हुआ। औराई के पास एक जगह घर में छत की ढलाई का काम निपटाकर ट्रैक्टर में यह मजदूर वापस लौट रहे थे, जब हादसा हो गया।

वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र निवासी सभी मजदूर भदोही के औराई में एक जगह काम निपटाकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान मिर्जापुर जिले में जीटी रोड पर कटका मोड़ के पास हाइवे पर यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि जब ट्रैक्टर कटका पड़ाव के पास पहुंचा तो पीछे से आज रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और ट्रक के चढ़ जाने से 10 की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद चीख पुकार मच गया। कछवा और चुनार कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल 3 को ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें