Search
Close this search box.

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने 6.35 करोड़ की लागत से सात विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रोहनिया। विधानसभा क्षेत्र रोहनिया में विकास कार्यों को गति देते हुए सोमवार को विधायक डॉ. सुनील पटेल ने अलाउद्दीनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 6 करोड़ 35 लाख 24 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत हवन-पूजन के साथ शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि “रोहनिया विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारा मूल उद्देश्य है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी दी।

शिलान्यास कार्यक्रम के अंतर्गत जिन प्रमुख कार्यों की आधारशिला रखी गई, उनमें अकेलवा बनकट में 1.85 किमी सड़क निर्माण, वाराणसी–अदलपुरा–चुनार–कछवा मार्ग के चौनेज में 3 किमी नाली निर्माण, कोरौता बाजार में 0.850 किमी सड़क निर्माण, बभनियाव में 1.59 किमी सड़क निर्माण, कादीपुर में 1.50 किमी सीसी रोड निर्माण, कपरफोरवा में 1.25 किमी सड़क निर्माण, शुलटंकेश्वर छितौनी कोर्ट में 0.985 किमी इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण शामिल हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बसंत लाल पटेल ने की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश पटेल ने किया।

इस अवसर पर अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल, प्रदेश महासचिव डॉ. उमेश पटेल, युवा मंच जिलाध्यक्ष मानस सिंह, राजकुमार वर्मा, जयप्रकाश पटेल, जेई पीएन सिंह, आलोक मणि पांडेय, प्रताप नारायण सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राम सकल मास्टर, विपिन पांडेय, रामधन मास्टर, डॉ. प्रेम प्रकाश, आदर्श पटेल, चंद्रशेखर पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें