रोहनिया: रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के करौदी स्थित महामनापुरी कॉलोनी में पार्षद श्याम भूषण शर्मा की उपस्थिति में लेन नंबर 10 ममता त्रिपाठी की आवास से शोभा पटेल की आवास के पास मुख्य नाली तक निर्माण कार्य पूरा पूरा हो गया। विकास प्राधिकरण द्वारा अनुमानित 29 लाख रुपए की लागत की सड़क एवं केसी ड्रेन निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान हवन-पूजन कर शीलापट्ट का अनावरण किया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अपना दल एस डॉक्टर नरेंद्र पटेल, पार्षद सुरेश कुमार पटेल गुड्डू, अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार शर्मा ,सहायक अभियंता अनुज शर्मा, जे ई सूर्यकांत तिवारी, राजकुमार वर्मा, अमन शुक्ला, कन्हैया पटेल, राजकुमार वर्मा, जितेंद्र पटेल, विकास कुमार, अनिल सिंह ,अमित तिवारी ,सुरेंद्र प्रजापति इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।