Search
Close this search box.

मुरादाबाद: रूठी पत्नी को मनाने ससुराल गए युवक पर चाकू से हमला कर किया लहूलुहान, अस्पताल में भर्ती

मुरादाबाद: पति से नाराज होकर मायके गई पत्नी को मनाने पहुंचे युवक पर ससुराल वालों ने हमला कर दिया। चाकू से वार कर युवक को लहूलुहान कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है।

कटघर थाना क्षेत्र के कबीर नगर निवासी घायल के पिता नईम ने बताया की तीन साल पहले उनके बेटे समद खान की शादी रहमत नगर निवासी युवती आसमा से हुई थी। दंपती के एक बेटा भी है। रविवार को समद खान ने पत्नी के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। इसके कारण नाराज होकर पत्नी अपने माता पिता को बुलाकर उनके साथ मायके चली गई थी।

समद खान नाराज पत्नी को लेने के लिए मायके पहुंचा था। तभी ससुराल वालो ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके सालों ने चाकू से दोनों हाथ जख्मी कर दिए। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर दी जाएगी तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें