Search
Close this search box.

सांसद पप्पू यादव की बढ़ी सुरक्षा, बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर से कर रहे सफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी. अब उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, मगर यह सुरक्षा सरकार ने नहीं बल्कि पप्पू यादव के एक के चाहने वाले दोस्त ने बढ़ाई है. पप्पू यादव के एक करीबी दोस्त ने उन्हें बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर गिफ्ट की है.

यह लैंड क्रूजर पप्पू यादव के पूर्णिया स्थित अर्जुन भवन कार्यालय में सोमवार 25 नवंबर की देर रात पहुंची. मंगलवार 26 नवंबर से अब पप्पू यादव इसी लैंड क्रूजर में अपनी यात्रा करते नजर आ रहे हैं.

इस बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर में बैठने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि भले सरकार उनकी सुरक्षा पर ध्यान न दे लेकिन उनके दोस्त और पूरे बिहार व देश मेरी सुरक्षा के लिए खड़े हैं. पप्पू यादव ने ऐलान किया कि जो लैंड क्रूजर गाड़ी उन्हें गिफ्ट में मिली है उसे रॉकेट लॉन्चर भी उड़ा नहीं सकता है. बुलेट प्रूफ लैंड क्रूज़र सुरक्षा के दृष्टि से काफी सुरक्षित मानी जाती है. इसमें लीड और पॉलीकार्बोरेटेड के मिश्रण से बने बुलेट प्रूफ बैलेस्टिक ग्लास को लगाया जाता है।

जिस पर आम तौर पर 500 राउंड गोलियां झेलने करने की क्षमता है. बुलेट प्रूफ लैंड क्रूज़र के अंदर और बाहर फ्रेम पर बैलेस्टिक लेयर लगाया गया जाता है ताकि यह कोई बड़ा धमाका भी झेल सके. इस बुलेट को गाड़ी का चक्का भी विशेष रूप से बनाया गया है, जिसपर बुलेट का असर नहीं होता.

बता दें कि पूर्णिया में पप्पू यादव के आवास अर्जुन भवन को सुरक्षा की दृष्टि से और मजबूत बनाने के लिए वहां पिछले दिनों आर्म्स डिटेक्टर डोर लगाया गया है और किसी को भी बिना तलाशी के अंदर आवास में घुसने की इजाजत नहीं है.

Leave a Comment

और पढ़ें