Search
Close this search box.

सांसद ने प्रधानों, ग्रामीणों और दलित बस्तियों का किया दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शहाबगंज/चंदौली: रॉबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार सिंह ने बृहस्पतिवार को शहाबगंज विकासखंड के विभिन्न ग्राम प्रधानों, ग्रामीणों और दलित वनवासियों बस्तियों का दौरा कर समस्याओं का जायजा लिया।

सांसद ने व्यक्तिगत रूप से प्रधानों और स्थानीय लोगों से मिलकर क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा की और उनकी समस्याओं को नजदीक से समझा। सांसद ने अपने दौरे की शुरुआत किरहिडा गांव से की। इसके बाद वे अताय गांव के प्रधान लक्ष्मी नारायण यादव, बड़गांवा के प्रधान गुलफाम अहमद और ठेकहा के प्रधान सजाउद्दीन के आवास पर पहुंचे।

सांसद ने प्रधानों से क्षेत्र की समस्याओं जैसे सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। प्रधानों ने क्षेत्रीय विकास कार्यों में आ रही बाधाओं की शिकायत की। सांसद ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाया जाएगा और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सांसद ने दौरे के दौरान दलित वनवासियों बस्तियों में भी जाकर स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बस्तियों में रहने वाले लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी मूलभूत आवश्यकताओं जैसे पेयजल, सड़क, और आवास की समस्याओं को शीघ्र ही दूर किया जाएगा।

ठेकहा गांव के दौरे में स्थानीय ग्रामीणों ने छठ पूजा घाट के निर्माण और क्षेत्र में पुलिया निर्माण की मांग की। इसके अलावा, ग्रामीणों ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर भी जोर दिया। सांसद ने कहा कि इन सभी कार्यों के लिए मार्च-अप्रैल 2025 में धनराशि जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

इस दौरे में प्रदेश सचिव मुस्ताक अहमद, लड्डू खान, पूर्व प्रमुख सुधाकर कुशवाहा, पल्लू यादव, विशिष्ट मौर्य, असहद खान और सुहेब शमीम अहमद वीरेन्द्र यादव सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सांसद ने स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों से भी मुलाकात की और उनकी भागीदारी की सराहना की।

सांसद से मुलाकात के दौरान ठेकहा के स्थानीय निवासियों, जिनमें एजाज अहमद, शमीम अहमद, कादिर अहमद, सफीक अहमद, रामनरसेज गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, पारस यादव, रामजी राम, रामटहल और बबलू यादव शामिल थे, ने अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा।

सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि इस प्रकार का व्यक्तिगत संवाद न केवल ग्रामीण विकास को गति देगा, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच संवाद को भी सुदृढ़ करेगा। उन्होंने प्रधानों और ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।

सांसद ने कहा कि दलित वनवासियों बस्तियों और ग्रामीण इलाकों में जाकर समस्याओं को नजदीक से समझना उनकी जिम्मेदारी है और विकास के लिए वे पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उनका यह दौरा प्रशासन और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Comment

और पढ़ें