वाराणसी: मार्च में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। वाराणसी में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। पिछले कई सालों के बाद अधिकतम तापमान इस स्तर तक पहुंचा है। दिन में धूप की तल्खी लोगों को परेशान करने लगी है। मार्च के अंत तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।
दिन में तेज धूप का असर रात में भी दिख रहा है। अब रात में भी नमी की मात्रा दिनोंदिन घटती जा रही है। इससे रात में भी ठंड का असर अब समाप्त हो चुका है। सोमवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
मार्च माह के पहले सप्ताह में तेज पछुआ हवा के चलते ठंड का आभास हो रहा था। हालांकि दो दिन बाद हवा की रफ्तार थमने के साथ ही ठंड का असर समाप्त हो गया। मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मार्च में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।