Search
Close this search box.

वाराणसी समेत आसपास के इलाके में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबादी के आसार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: पिछले कई दिनों से दिन चटख धूप खिल रही है। इससे ठंड से राहत है। हालांकि, देश के उत्तर-पश्चिम भाग में बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव के आसार हैं। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बूंदाबादी हो सकती है। वहीं कोहरा बढ़ने के साथ ही तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट की उम्मीद है।

राज्य कृषि मौसम केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह के अनुसार प्रदेश में चली तेज पछुआ हवाओं के पिछले 3 दिनों के दौरान तापमान में 3-4°C की प्रभावी गिरावट दर्ज की गई। अब उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रहे एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के 8-9 दिसंबर के दौरान प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने की संभावना है।

इसके चलते पूर्वांचल समेत प्रदेश के उत्तरी इलाकों में कहीं-कहीं बूंदा बांदी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके प्रभाव से आगामी 9 दिसंबर तक अधिकतम तापमान में जहां लगभग 2°C की और गिरावट आने की संभावना है। वहीं इस दौरान न्यूनतम तापमान में 3-4°C की बढ़ोत्तरी हो सकती है। 

उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद 10 दिसंबर की सुबह से प्रदेश भर के न्यूनतम तापमान में 2-4°C की तेज गिरावट के साथ कोहरे का घनत्व बढ़ने से तराई इलाकों के साथ साथ पूर्वांचल के कई इलाकों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें