इटावा: थाना बकेवर क्षेत्र के दादरपुर गांव में आयोजित एक धार्मिक भागवत कथा में जातिगत भेदभाव का शर्मनाक मामला सामने आया है। गांव के निवासी संत सिंह यादव द्वारा आयोजित इस कथा में कथावाचक ब्राह्मण न होकर यादव जाति का निकला, जिससे गांव के कुछ तथाकथित ‘सामाजिक ठेकेदारों’ की सोच को ठेस पहुंची और उन्होंने अमानवीय व्यवहार किया।
सूत्रों के अनुसार, पीड़ित संत सिंह यादव के साथ अभद्रता करते हुए उसका जबरन मुंडन करवा दिया गया। यही नहीं, कथित तौर पर एक महिला के मूत्र से “पवित्रता” का छिड़काव भी किया गया और उन्हें नाक रगड़ने पर मजबूर किया गया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। केवल 2 घंटे में FIR दर्ज की गई और 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें मुख्य आरोपी, जिसने पीड़ित के बाल काटे थे, वह भी शामिल है। घटना ने एक बार फिर से धार्मिक अधिकारों और जातीय भेदभाव की बहस को हवा दी है।









