Search
Close this search box.

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश, समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने पर जोर

वाराणसी । नगर निगम वाराणसी के नगर आयुक्त श्री हिमांशु नागपाल द्वारा आज दिनांक 06 मार्च 2026 को सामान्य अभियंत्रण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सी.एम.एन.एस.वाई., सी.एम.वी.एन.वाई., 15वें वित्त आयोग तथा पार्षद कोटा के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त ने समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता, मानक एवं बेहतर फिनिशिंग के साथ पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा कार्यों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे कार्यों में तेजी लाई जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि वाराणसी एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन नगरी है, जहां प्रतिदिन देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक दर्शन-पूजन और भ्रमण के लिए आते हैं। ऐसे में शहर के मुख्य मार्गों, गलियों, आधारभूत नागरिक सुविधाओं तथा सौंदर्यीकरण से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराना आवश्यक है, ताकि काशी आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और उन्हें शहर के विकास कार्यों की सकारात्मक अनुभूति प्राप्त हो सके।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की जाए, जिससे सभी परियोजनाओं को तय समय पर पूर्ण किया जा सके।समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य अभियंता श्री आर.के. सिंह, अधिशासी अभियंता श्री विकास कुरील, अधिशासी अभियंता श्री अगम कटियार सहित संबंधित सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें