Search
Close this search box.

बरेका परिसर में अचानक पहुंची नगर निगम की पशु संचल दस्ता वाहन, महिलाओं और पशु पालकों ने किया विरोध

वाराणसी: बरेका परिसर में आज शुक्रवार सुबह अचानक नगर निगम के कर्मचारी अपनी पशु संचल दस्ता वाहन लेकर पहुंच गए और वहां विचरण कर रहे पशुओं को लादने लगे। ऐसे में वहां मौजूद महिलाओं और पशु पालकों ने इसका जमकर विरोध किया।

जानकरी के अनुसार महिलाओं और पशु पालकों ने आरोप लगाया की परिसर के अंदर किसी की पशु को पकड़कर यहाँ से ले जाने की अनुमति नहीं है, लेकिन नगर निगम अपनी मनमानी कर रहा है और यहाँ के पशुओं को वाहन में लादकर बाहर ले जा रहे है, जो की गैरकानूनी है। पुरे दिन नगर निगम के कर्मचारियों और पशु पालकों के बीच इसी तरह का गतिरोध चलता रहा।

वहीँ नगर निगम का कहना है की आवारा पशुओं को पकड़कर यहाँ से निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा की ये आवारा पशु आये दिन सरकार और आम जनता की सम्पति को नस्ट करते है और कई बार जानलेवा हमला भी कर चुके है।

Leave a Comment

और पढ़ें