Search
Close this search box.

वाराणसी: प्रतिबंधित प्लास्टिक पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 750 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹50,000 जुर्माना

वाराणसी: नगर निगम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कबीरचौरा क्षेत्र में एक सगड़ी चालक को प्रतिबंधित प्लास्टिक के साथ पकड़ा। नगर आयुक्त श्री अक्षत वर्मा के निर्देश पर यह अभियान कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया।

सगड़ी चालक की निशानदेही पर नगर निगम की टीम ने औरंगाबाद स्थित “विजय प्लास्टिक” नामक दुकान पर छापा मारा, जहां से करीब 750 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई। संबंधित व्यापारी पर ₹50,000 का जुर्माना भी लगाया गया।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और विक्रय के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने दुकानदारों और आम जनता से अपील की है कि वे पर्यावरण हित में प्लास्टिक का प्रयोग न करें और नगर निगम के नियमों का पालन करें।

Leave a Comment

और पढ़ें