Search
Close this search box.

बलिया: साइबर ठगी का शिकार बनी महिला को नगरा पुलिस ने दिलाए 94 हजार रुपये वापस

बलिया। थाना नगरा, जनपद बलिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी का शिकार बनी महिला के खाते में ठगी की पूरी धनराशि 94,000 रुपये वापस कराई गई। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और प्रभावी साइबर कार्यवाही का परिणाम मानी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता श्रीमती रागिनी उपाध्याय पत्नी आनंद कुमार उपाध्याय, निवासी खनवर नवादा थाना नगरा बलिया, ने थाना नगरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बंधन बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा अलग-अलग तिथियों में फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर कुल 94,000 रुपये निकाल लिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल बलिया कृपा शंकर के निर्देशन में थाना नगरा पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विधिक कार्यवाही की। इसके परिणामस्वरूप 21 जनवरी 2026 को माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में पूरी धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराई गई। राशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने बलिया पुलिस एवं थाना नगरा पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस सराहनीय कार्यवाही में थाना नगरा पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें थानाध्यक्ष संजय कुमार, उपनिरीक्षक संदीप कुमार (साइबर प्रभारी), हेड कांस्टेबल विवेक पाठक (कंप्यूटर ऑपरेटर), आरक्षी विजेंद्र यादव एवं आरक्षी विद्यासागर (साइबर हेल्प डेस्क) शामिल रहे।

संजय सिंह- रिपोर्टर, बलिया

Leave a Comment

और पढ़ें