Search
Close this search box.

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का द्वितीय स्थापना दिवस 27 को, पत्रकार एकता का प्रतीक बनेगा आयोजन

वाराणसी: पत्रकारों के हितों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत संस्था राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजिस्टर) का द्वितीय स्थापना दिवस इस वर्ष भी गरिमा व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम 27 में 2025 की शाम 4:00 बजे जनपद वाराणसी के कार्यालय धन निरंकार हाल में मंडुवाडीह, चांदपुर रोड आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर जिले भर के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं बुद्धिजीवों की उपस्थिति आयोजित है। एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति आयोजित है। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों के बीच एकजूटता सुरक्षा, संबाद वह सहयोग की भावना को और अधिक सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद वाराणसी इकाई के जिला अध्यक्ष जगदीश शुक्ला ने सभी पत्रकार साथियों से समय का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का चौथा स्तंभ है। इसकी मजबूती हम सबकी सहभागिता से ही संभव है।

यह आयोजन न केवल परिषद की उपलब्धियां को साझा करने का मंच होगा। बल्कि आने वाले समय में पत्रकारों के सामने आने वाले चुनौतियो व उनके समाधान पर भी गंभीर मंथन किया जाएगा।

रिपोर्ट- रामविलास यादव

Leave a Comment

और पढ़ें