Search
Close this search box.

बलिया में राष्ट्रीय पत्रकार संघ (भारत) की बैठक सम्पन्न, पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा पर हुई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया: राष्ट्रीय पत्रकार संघ (भारत) की एक अहम बैठक रविवार को बलिया के मंगलम लॉज में सम्पन्न हुई। इस बैठक में पत्रकारों से जुड़े अधिकारों, हितों और सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ने की, जबकि संचालन सेराज अहमद ने किया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह, महिला अध्यक्ष कंचन सिंह, उप जिलाध्यक्ष सुभ नारायण पांडेय सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि किसी पत्रकार को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े, तो संगठन के सभी सदस्य मिलकर समाधान तलाशेंगे और एकजुट होकर आवाज उठाएंगे। साथ ही पत्रकारों की गरिमा, निष्पक्षता और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहेगा।

इस अवसर पर महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह, सीराज अहमद, जलील अंसारी, बिनोद प्रसाद, डा. अर्चना सिंह, चंद्रशेखर सिंह, सत्येंद्र यादव, पूनम वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, बिनोद सोनी, संतोष कुमार, अवधेश यादव सहित अनेक सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं और पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को लेकर भी रणनीति तैयार की गई।

ब्यूरोचीफ-अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें