Search
Close this search box.

गाजीपुर: लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में नेशनल स्पोर्ट्स डे धूमधाम से मनाया गया

गाजीपुर: गेहूंणी स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में नेशनल स्पोर्ट्स डे बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी कक्षाओं के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए जाने वाले इस दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि राम लखन यादव ने किया। बच्चों ने मार्च पास कर अपने-अपने हाउस — ग्रीन, रेड, यलो और ब्लू का झंडा फहराते हुए सलामी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता सिंह ने बच्चों को पक्षपात रहित खेल की शपथ दिलाई, जिसके साथ खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई।

प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बार रेस, रिले रेस, हर्डल रेस, लेमन एंड स्पून रेस, सेक रेस में दमखम दिखाया। वहीं सातपुट और टग ऑफ वार में बच्चों का जोश देखते ही बन रहा था।

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें