Search
Close this search box.

झारखण्ड में ऐफटो की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

झारखण्ड: पंचायत प्रशिक्षण संस्थान, देवघर, झारखण्ड ,ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स आर्गेनाइजेशंस की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान विभिन्न राज्यों के शिक्षक संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधिगण सम्मिलित हुए।

सेमिनार में ऐफटो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अश्विनी कुमार (हिमाचल प्रदेश), सी.एल.रोज (राजस्थान), उत्तर प्रदेश से फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मूल संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ सालिकराम प्रजापति, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम, प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सत्यम शिवम सुन्दरम, इन्दु यादव एवं शीला कुमारी आदि उपस्थित रहे।

सम्मेलन में यू.जी.सी. के तर्ज पर राष्ट्रीय स्तर पर एस.जी.सी. (स्कूल ग्राण्ट्स कमिशन) की स्थापना किए जाने जिससे कि पूरे देश में बेसिक एवं माध्यमिक स्तर पर सभी राज्यों में शिक्षकों को समान सेवा शर्तों एवं वेतनमान से आच्छादित किया जा सके, सभी राज्यों एवं केन्द्र में पुरानी पेंशन योजना लागू करने जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुए।

कक्षा शिक्षण में शिक्षकों को नवाचार करने, टी.एल.एम. (सहायक शिक्षक सामग्री) का प्रचुर प्रयोग करने एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु समर्पित होकर कर्तव्य निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया। विभिन्न संगठनों ने सत्र: 2024-25 के लिए अपनी वार्षिक गतिविधि रिपोर्ट प्रस्तुत किया। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ की सत्र: 2024-25 की संगठन की वार्षिक गतिविधि रिपोर्ट डॉ. सालिकराम प्रजापति ने प्रस्तुत किया। देश भर से पधारे शैक्षिक संगठनों के प्रतिनिधियों के महाकुम्भ का आयोजन पूर्णतः सफल रहा।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों ने इस शानदार और भव्य आयोजन का गुरुतर दायित्व निभाने वाले जे.एस.पी.टी.ए. (झारखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन) को हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें