Search
Close this search box.

नेपाल संकट: प्रधानमंत्री ओली ने दिया इस्तीफा, Gen-Z का प्रदर्शन हुआ हिंसक

नेपाल में उग्र प्रदर्शन और भारी बवाल के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे से पहले उन्होंने जनता से अपील करते हुए बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि वह राजधानी और देश के विभिन्न हिस्सों में हुए प्रदर्शनों और उसके बाद की घटनाओं से दुखी हैं।

ओली ने कहा कि हिंसा किसी भी रूप में राष्ट्रहित में नहीं होती। हमें जो रास्ता अपनाना चाहिए, वह शांतिपूर्ण संवाद और चर्चा के माध्यम से समाधान की खोज है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार हमेशा से संवाद के पक्ष में रही है, ताकि परिस्थितियों का मूल्यांकन कर सार्थक निष्कर्ष निकाला जा सके। इसी क्रम में उन्होंने शाम छह बजे सर्वदलीय बैठक बुलाने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की कि इस संवेदनशील स्थिति में शांति बनाए रखें और संयम बरतें।

Leave a Comment

और पढ़ें