सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक के महुली स्थित राजा बरियार शाह खेल मैदान में रविवार सायंकाल एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रंजना चौधरी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान खेल मैदान के बेहतर प्रबंधन, रखरखाव और आगामी खेल आयोजनों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में उपस्थित सदस्यों की सहमति से नई कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया। अरविंद जायसवाल को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वीरेंद्र कनौजिया, अमित कुमार कन्नौजिया और पंकज गोस्वामी को सौंपी गई। कमलेश कुमार कनौजिया को कोषाध्यक्ष तथा कमलेश विश्वकर्मा को सचिव चुना गया।
मुख्य संरक्षक के रूप में रंजना चौधरी एवं अजय कुमार रजक को जिम्मेदारी दी गई। संरक्षक मंडल में संजीव जौहरी, राजन चौधरी, जुबेर आलम, वीरेंद्र चौधरी (मंडल अध्यक्ष), सुशील गुप्ता, सेकरार अहमद, विंध्याचल प्रसाद कनौजिया, दिनेश यादव तथा बुंदेल चौबे (ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, पतरिहा) को शामिल किया गया।
प्रबंधक पद पर क्लामुदीन सिद्दीकी, मनोज कुमार कनौजिया, विवेक कुमार, मुकेश कुमार, विकास कुमार कन्नौजिया और राकेश कुमार कन्नौजिया को नियुक्त किया गया। वहीं प्रोटेस्ट कमेटी में शारदा प्रसाद कनौजिया, राजकिशोर कनौजिया, राजकपूर कनौजिया, श्याम बिहारी कन्नौजिया, दिलीप कुमार कनौजिया, मनीष कुमार, अमरेश कुमार कन्नौजिया और संजय कुमार कन्नौजिया को शामिल किया गया। मेस इंचार्ज के रूप में अमानुल्लाह और अनुप कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिलगज राम, मानिक चंद, सूरज कनौजिया और राकेश गुप्ता का चयन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि 18 जनवरी से 25 जनवरी तक राजा बरियार शाह खेल मैदान में 78वां फुटबॉल टूर्नामेंट भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने कहा कि राजा बरियार शाह खेल मैदान महुली क्षेत्र की पहचान है और इसे व्यवस्थित, अनुशासित व खिलाड़ियों के अनुकूल बनाना कमेटी की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित किया जाएगा।
ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने नई कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम मैदान को एक आदर्श खेल स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीण युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।








