Search
Close this search box.

नई दिल्ली: भारत जर्मनी से 70 हजार करोड़ में खरीदेगा 6 पनडुब्बियां

नई दिल्ली: भारत सरकार ने जर्मनी से ₹70 हजार करोड़ की लागत पर 6 पनडुब्बियां खरीदने की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। इस बड़ी डील के लिए रक्षा मंत्रालय और मझगांव डॉकयार्ड्स लिमिटेड (MDL) जर्मन कंपनी के साथ बातचीत करेंगे।

यह सौदा भारतीय नौसेना की सामरिक क्षमता को मजबूत करेगा और समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

पहली डील : मझगांव डॉकयार्ड्स लिमिटेड (MDL) जर्मन कंपनी के साथ मिलकर इन पनडुब्बियों का निर्माण करेगी।
दूसरी खरीद : भारत सरकार जल्द ही इजराइल से रैम्पेज एयर-टू-ग्राउंड मिसाइलों की बड़ी खेप भी ऑर्डर करने वाली है।

सूत्रों के मुताबिक, यह ऑर्डर फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया के तहत दिया जाएगा ताकि सेना की युद्धक क्षमता को तत्काल बढ़ाया जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें