Search
Close this search box.

नई दिल्ली: 15 अगस्त को पीएम मोदी बनाएंगे नया रिकॉर्ड, लगातार 12वीं बार फहराएंगे लाल किले पर तिरंगा

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस 2025 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं। इस वर्ष वे लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे।

2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से तिरंगा फहराते आ रहे हैं। 2025 में यह सिलसिला 12 वर्षों का हो जाएगा, जो किसी भी गैर-कांग्रेस प्रधानमंत्री के लिए अब तक का सबसे लंबा रिकॉर्ड है।

इससे पहले, गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों में यह रिकॉर्ड अटल बिहारी वाजपेयी के नाम था, जिन्होंने लगातार 6 बार लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। नरेंद्र मोदी इस रिकॉर्ड को दोगुना कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें