Search
Close this search box.

नई दिल्ली: देश के वरिष्ठ पत्रकार संकर्षण ठाकुर का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक

नई दिल्ली: देश के जाने-माने पत्रकार और द टेलीग्राफ के संपादक संकर्षण ठाकुर का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

संकर्षण ठाकुर सिर्फ़ एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति के सशक्त व्याख्याकार माने जाते थे। वे निर्भीक लोकतंत्रवादी रहे, जिन्होंने हमेशा सत्ता से सवाल किए और अपने लेखन से समाज को आईना दिखाया।

उनके निधन को लोकतंत्र के लिए एक सशक्त आवाज़ का खोना माना जा रहा है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

Leave a Comment

और पढ़ें