Search
Close this search box.

लखनऊ: प्रदेश में आज से शुरू हुआ ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान

लखनऊ: प्रदेश सरकार के निर्देश पर आज 1 सितम्बर से पूरे प्रदेश में ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 30 सितम्बर तक चलेगा।

डीएम के नेतृत्व में जिला सड़क सुरक्षा समिति (डीआरएससी) के समन्वय से अभियान को लागू किया जा रहा है। इस दौरान पेट्रोल पम्पों पर बिना हेलमेट बाइक सवारों को ईंधन नहीं मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकों से अभियान में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा, “पहले हेलमेट, बाद में ईंधन”। सीएम ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य नागरिकों को दंडित करना नहीं बल्कि उन्हें कानून का पालन करने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करना है।

परिवहन आयुक्त बृजेश नारायण सिंह ने पेट्रोल पम्प संचालकों से भी अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि हेलमेट लगाने की आदत जल्दी ही आम बाइक सवारों के जीवन का हिस्सा बन जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें