Search
Close this search box.

nobel peace prize 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति का सपना टूटा, मारिया कोरीना मचाडो को मिला पुरस्कार

Nobel peace prize 2025। नोबेल शांति पुरस्कार 2025 का ऐलान नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में किया गया। इस बार इस पुरस्कार के लिए कुल 338 उम्मीदवारों में नामांकन हुआ, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम सबसे अधिक चर्चा में रहा। ट्रंप ने कई बार दावा किया था कि उन्हें यह पुरस्कार मिलना चाहिए, क्योंकि उन्होंने भारत-पाकिस्तान सहित सात युद्धों को रोका।

हालांकि, इस बार नोबेल कमिटी ने ट्रंप की दावेदारी को खारिज करते हुए वेनेज़ुएला की मारिया कोरीना मचाडो को शांति पुरस्कार देने का निर्णय लिया। मचाडो को यह सम्मान वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों और मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए दिया गया है।

इस निर्णय के बाद ट्रंप का नोबेल शांति पुरस्कार का सपना अब सिर चढ़कर नहीं रहा, जबकि मचाडो को वैश्विक स्तर पर लोकतंत्र और मानवाधिकारों के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मान्यता मिली है।

Leave a Comment

और पढ़ें