Search
Close this search box.

लारपुर में न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, मुख्य अतिथि ने विजेताओं को किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: सादात न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को कम्पोजिट विद्यालय लारपुर में किया गया। 50 मीटर दौड़ में कम्पोजिट विद्यालय लारपुर के आदर्श कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय बहरियाबाद की श्वेता चौहान को प्रथम स्थान मिला। संचालन नोडल शिक्षक अवनि कुमार ने किया।

इसके साथ ही 100 मी. दौड़ में बालक वर्ग में कम्पो. विद्यालय बहरियाबाद से दीपक बनवासी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग मे कम्पोजिट. विद्यालय बहरियाबाद की मुस्कान खातून प्रथम स्थान पर रही। 200 मी. दौड़ में कम्पोजिट. विद्यालय बहरियाबाद के लवकुश सोनकर ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय लारपुर की आयुषी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग कबड्डी में प्रा.वि.लारपुर और बालिका वर्ग में प्रा.वि.बबुरा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रा.वि.चकफरीद और खो खो में प्रा.वि.चकफरीद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

मुख्य अतिथि बंशराज यादव (पूर्व अध्यक्ष प्रा.शि.संघ,सादात) और सुनील यादव (ब्लाक अध्यक्ष-अटेवा,सादात) ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर मनोज सिंह, घनश्याम यादव, संजय यादव, अवधेश यादव, मनोज कुमार, सुमन चौहान, परमेश यादव, राहुल मिश्र, नीतीश प्रजापति, दिनेश यादव, रामप्रवेश मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

और पढ़ें