Search
Close this search box.

गाजीपुर: मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्सा अंसारी के सहयोगी की ₹60 लाख की संपत्ति कुर्क, ₹2.5 करोड़ की मनी ट्रेल का खुलासा

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में गाजीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। IS-191 गैंग के पूर्व सरगना मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी आफ्सा अंसारी के आर्थिक सहयोगी और गैंग के प्रमुख सदस्य रवीन्द्र नारायण सिंह की ₹60 लाख मूल्य की अवैध अचल संपत्ति को प्रशासन ने कुर्क कर लिया है।

यह कार्रवाई धारा 14(1), उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के अंतर्गत की गई। पुलिस अधीक्षक की संस्तुति और जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई 23 जुलाई 2025 को पूरी की गई। इसकी रिपोर्ट 1 जुलाई को कोतवाली द्वारा भेजी गई थी।

अवैध संपत्ति और मनी ट्रेल का बड़ा खुलासा

जांच में यह सामने आया है कि रवीन्द्र नारायण सिंह, आफ्सा अंसारी के साथ बहुचर्चित फर्म M/S VIKASH CONSTRUCTION का साझेदार है। इस फर्म के माध्यम से संगठित अपराध से अर्जित धन का लेन-देन किया जा रहा था। साथ ही यह भी उजागर हुआ कि उक्त फर्म के जरिए AAGHAZ ENGINEERING PROJECT LIMITED — जिसकी मुख्य डायरेक्टर और चेयरपर्सन आफ्सा अंसारी हैं — में करीब ₹2.50 करोड़ की अवैध राशि ट्रांसफर की गई थी।

कुर्क की गई भूमि का विवरण

पुलिस द्वारा दिए जानकारी के अनुसीर ग्राम डोमनपुरा, तहसील मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर, गाटा संख्या- 194, रकबा- 0.142 हेक्टेयर में से 0.071 हेक्टेयर, विक्रेता- मिथिलेश प्रसाद एवं ऋतुराज, क्रेता- रवीन्द्र नारायण सिंह, अनुमानित बाजार मूल्य- ₹60 लाख पर आरोप यह संपत्ति जालसाजी, संगठित अपराध और अवैध लेन-देन से अर्जित धन से क्रय की गई थी।

Leave a Comment

और पढ़ें