मिर्ज़ापुर: बीते दिनों विंध्याचल स्थित वृद्धा आश्रम में मारपीट की घटना हुई थी। जिसको लेकर बुजुर्गों में काफी काफी गुस्सा है। अब मामले की शिकायत लेकर वृद्ध जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे है। वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धों ने मैनेजर पर मारपीट का आरोप लगाया है।
वृद्धाश्रम में रह रही सन्याशी महिला ने आश्रम के मैनेजर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। बुजुर्गों ने बताया की लगभग एक हफ़्ते से वृद्धाश्रम के लोग मैनेजर की शिकायत मुख्य विकाश अधिकारी कर रहे है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब वृद्ध मामले को लेकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे है।









