Search
Close this search box.

दुद्धी: ईद-उल-फितर पर ईदगाहों व मस्जिदों में उमड़ी भीड़, नमाजियों ने नमाज अदा कर अमन-चैन की मांगी दुआ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दुद्धी: आज पुरे देश में धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा हैं। ऐसे में दुद्धि तहसील, विंढमगंज, म्योरपुर, बभनी, बीजपुर, अनपरा व शक्तिनगर के ईदगाहों और मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज का आयोजन किया गया।

सोमवार की सुबह 8 बजे से नमाज शुरू हुआ जो लगभग 10:30 बजे तक चला। ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। नमाजियों ने कतारबद्ध होकर नमाज अदा की। कुर्ता-पायजामा और टोपी पहने लोगों ने सजदे में सिर झुकाकर देश और परिवार की अमन चैन की दुआ मांगी।

नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने सभी स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें