Search
Close this search box.

वाराणसी : विशेषज्ञों की सलाह पर विश्वनाथ धाम की सुरक्षा होगी और आधुनिक

वाराणसी : श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक व चाक-चौबंद होगी। पिछले दिनों मंदिर के गर्भगृह के झरोखे के पास शार्ट सर्किट से केबल में आग लग गई थी। इसके बाद विश्वनाथ मंदिर प्रशासन गंभीर हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था को और आधुनिक बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। मंदिर प्रबंधन की ओर से वर्तमान सत्र में तीन बार फायर और ऑडिट भी कराया जा चुका है। 

नए सिरे से बिजली, पानी और यात्री सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। सुरक्षा और संरक्षा के मानकों को बेहतर बनाने के लिए विशेषज्ञों की राय ली जाएगी। गुरुवार को शार्टसर्किट से आग लगने की घटना हुई। इसके बाद मंदिर प्रशासन अलर्ट हो गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा के अनुसार मंदिर में बिजली और आग से बचाव की एसओपी की समीक्षा कराई जाएगी। विशेषज्ञों से राय और परिसर के निरीक्षण के बाद नई एसओपी लागू की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें