Search
Close this search box.

गाजीपुर: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के जन्मदिन पर वृद्धाश्रम में मानवता का पर्व, छात्र नेता के नेतृत्व में हुआ सेवा आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का जन्मदिन गाजीपुर में समाजसेवा की मिसाल बन गया। छावनी लाइन स्थित वृद्धाश्रम में छात्र नेता विवेकानंद पांडेय के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों को लंच पैकेट और ताजे फल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में वृद्धजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। आयोजन में प्रमुख रूप से विनोद दूबे, उदय पांडेय, कुलदीप यादव, किशन गुप्ता, धनंजय कुमार दूबे और कन्हैया उपाध्याय समेत कई समाजसेवी शामिल रहे। इस पुनीत कार्य में वृद्धाश्रम की संचालिका ज्योत्सना सिंह का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।

वहीं छात्र नेता विवेकानंद पांडेय ने कहा कि “सेवा ही सच्चा सम्मान है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही जीवन में सच्ची ऊर्जा मिलती है।” कार्यक्रम में सेवा, सम्मान और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की गई, जिसे सभी ने सराहा।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें