वाराणसी: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बनारस रेल इंजन कारखाना में पर्यावरण संरक्षण हेतु एक विशेष पहल के अंतर्गत बरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा हीमा चौहान सिंह के मार्गदर्शन में पारिजात एवं गुड़हल के पौधों का पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साकार रूप दिया। पौधारोपण कार्यक्रम में उपाध्यक्षा गौरी श्रीवास्तव, गुरमीत कौर, चित्रा सिंह, पूनम सिंह, राखी गुप्ता, अंजू गुप्ता, श्वेता श्रीवास्तव, रश्मि सिंह, सचिव श्वेता सिंह, ऋचा कारीढाल, अर्चना तिवारी एवं अनुजा खरे सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।
महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा हीमा चौहान सिंह ने सभी को पर्यावरण की रक्षा हेतु निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया और वृक्षारोपण को एक सकारात्मक सामाजिक दायित्व बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा हरित भविष्य के निर्माण में महिलाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा। बरेका महिला कल्याण संगठन द्वारा किया गया यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।










