Search
Close this search box.

गाजीपुर: गोवध निवारण अधिनियम के तहत एक आरोपी गिरफ्तार, दो गोवंश बरामद

गाजीपुर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुरुवार (13 नवम्बर 2025) को गोवध निवारण अधिनियम के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो जीवित गोवंश बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम इलायचीपुर में छापेमारी की गई, जहां से पुलिस ने श्रवण यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी अडिला, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर (उम्र 35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो राशि गोवंश बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना जमानियां में मुकदमा संख्या 411/2025, धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जमानियां थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

  • उ0नि0 अश्वनी प्रताप सिंह
  • हमराह पुलिस बल, थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर

पुलिस का कहना है कि गोवंश तस्करी एवं अवैध वध में लिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ब्यूरोचीफ – संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें