Search
Close this search box.

गाजीपुर: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण वाराणसी में संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महुआबाग की छात्राओं का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम वाराणसी स्थित भारतीय हथकरघा तकनीकी संस्थान में आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा से परिचित कराना था ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या रागिनी श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने बताया कि इस भ्रमण में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं भी इस अवसर पर साथ रहीं।

भारतीय हथकरघा तकनीकी संस्थान के विशेषज्ञों ने छात्राओं को फैशन डिजाइनिंग, सिलाई, कढ़ाई, हस्तकला एवं शिल्प निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि ये कौशल उनके स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

प्रधानाचार्या रागिनी श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं और उनमें रोज़गार सृजन की नई संभावनाएं उत्पन्न करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही। इस अवसर पर छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और संस्थान के प्रशिक्षकों से कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

ब्यूरोचीफ – संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें