Search
Close this search box.

गाजीपुर: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बीसी सखी के साथ संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद में बीसी सखी के साथ संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति, सीएचएल समन्वयक संतोष सिंह और बाल संरक्षण अधिकारी गीता श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के कार्मिकों के साथ-साथ जनपद की विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की बैंक सखियों ने सक्रिय भागीदारी की। उपस्थित अधिकारियों ने महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत संचालित योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112, 1076, 102, 108) और साइबर सुरक्षा एवं वित्तीय साक्षरता से संबंधित जानकारी प्रदान की। बैंक सखियों को बैंकिंग सेवाओं में उनकी भूमिका, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में योगदान और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना था। इसी क्रम में जनपद के सभी विकास खंडों- मरदह, मनिहारी, बराचवर, बिरनों, मुहम्मदाबाद, जखनियां और विभिन्न ग्राम पंचायतों में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए और विशिष्ट उपलब्धियों हेतु महिलाओं को सम्मानित किया गया। विद्यालयों में भी बच्चों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई।

अभियान के अंतर्गत यूपी ट्रेड स्वदेशी मेला, लंका गाजीपुर में भी महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 5 महिलाओं को सिलाई मशीन, 2 महिलाओं (शीतल यादव और बिंदु कुमारी) को लोन, और 2 महिला उद्यमियों (रेहाना परवीन और फातिमा खातून) को उद्यमिता प्रोत्साहन हेतु सम्मानित किया गया।

ब्यूरोचीफ- संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें