मिर्जापुर: आमघाट के ग्राम पंचायत अर्जुनपुर पाठक में सनातन हिंदू वाहिनी उत्तर प्रदेश संगठन विस्तार एवं पद नियुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा के सानिध्य में इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश संजय नाथ उर्फ संजय ठाकुर का जिला अध्यक्ष के साथ-साथ समस्त पदाधिकारी ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने सनातन धर्म पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को विस्तार से बढ़ाने के लिए कहां और कई नए लोगों को संगठन से जोड़ा गया और पद भी नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद मंडल अध्यक्ष अमित उपाध्याय, जिला प्रभारी विकास मोदनवाल ,शशांक मिश्रा, सुरेंद्र मौर्य ,बाबूराम जी ,सौनपाल सिंह, सुनील कुमार ,हरिशचंद्र मिश्रा, राजेंद्र सिंह ,दीपक मौर्य ,संतोष यादव ,रमाकांत मोदनवाल ,प्रदीप दुबे, अछैधन मिश्र ,गोलू सोनी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।









