Search
Close this search box.

दुद्धी: समाधान दिवस पर कुल 57 मामलों में 3 का हुआ निस्तारण

दुद्धी: तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से युक्त कुल 57 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें तीन मामले का निस्तारण मौके पर किया गया। समाधान दिवस का अयोजन शनिवार सुबह 10 बजे दोपहर 2 बजे तक किया गया।

तहसील दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी निखिल यादव ने किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तहसील समाधान दिवस पर पड़े जन शिकायती प्रार्थना पत्रों को 1 सप्ताह में गुणवत्ता परक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण गंभीरता से संबंधित अधिकारी करें।

इस में अगर लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। तहसील समाधान दिवस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल, नायब तहसीलदार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें