वाराणसी: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अस्सी क्षेत्र स्थित डुमरा बाग कॉलोनी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन की संयुक्त मेज़बानी डुमरा बाग समिति और ‘पर्यावरण ग्रीन – एक मूवमेंट’ समिति द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात संगीताचार्य एवं पद्मश्री सम्मानित राजेश्वर आचार्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत के साथ हुई, जिसमें अतिथियों का माल्यार्पण कर उन्हें पौधे भेंट किए गए। इसके पश्चात सभी अतिथियों ने पर्यावरण की आवश्यकता और उसके संरक्षण के महत्व पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने पर्यावरण से होने वाले लाभों पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डुमरा बाग कॉलोनी में लगभग 31 पौधों का रोपण किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और हरियाली को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में विशेष रूप से नगवा वार्ड के पार्षद रविंद्र सिंह, अरुण सिंह, डॉ. आर.एन. भाटिया, लावण्या, दिव्या सहित क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण कर इस नेक पहल में सक्रिय सहभागिता निभाई।









