हल्द्वानी: जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक कार नहर में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें तीन दिन पहले जन्मी एक नवजात बच्ची और उसके पिता भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, कार में कुल 7 लोग सवार थे, जो बच्चे की डिलीवरी के बाद अस्पताल से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे पूरे परिवार में मातम छा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। चार शवों को नहर से बाहर निकाला गया है, जबकि बाकी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।









