हरियाणा: कारोबारी प्रवीण मित्तल ने अपने परिवार के साथ जहर खाकर जान दे दी। मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले कारोबारी प्रवीण मित्तल पंचकूला में अपने परिवार के साथ किराये पर रहते थे और भारी कर्ज और कारोबार में घाटे से परेशान थे।
बीती रात 12 बजे के आसपास प्रवीण मित्तल और उनके पूरे परिवार ने जहर खा लिया और घर के बाहर कार में उन लोगों को तड़पता देख पड़ोसियों में हड़कंप मचा गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को तत्काल अस्पताल ले गई लेकिन किसी को भी बचाया नहीं जा सका मरने वाले में प्रवीण मित्तल, उनके माता पिता, पत्नी और 3 बच्चे शामिल है।







