Search
Close this search box.

मिर्जामुराद के लच्छापुर में महिला की गड़ासे से निर्मम हत्या, इलाके में दहशत

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव में एक महिला की गड़ासे से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में चीख-पुकार मची हुई है। गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें