Search
Close this search box.

बनारस : शहर के 261 मकानों के बेसमेंट में बनाई जाएगी पार्किंग, वीडीए ने व्यापारियों संग की बैठक, 110 को खाली करने के लिए जारी किया नोटिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी : शहर की पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देश पर शनिवार को अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें बेसमेंट में चल रहे व्यावसायिक प्रयोगों को समाप्त कर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

अपर सचिव (वी.डी.ए.) ने बैठक में बताया कि वाराणसी विकास प्राधिकरण ने 261 भवनों का सर्वेक्षण किया है, जिसमें से 151 भवनों के बेसमेंट को खाली करा दिया गया है, जबकि 110 भवनों को खाली करने के लिए नोटिस जारी की गई है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी ने प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना की और बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियों को समाप्त करने में सहयोग प्रदान करने के लिए सहमति दी।

पांडेपुर व्यापार मंडल ने बताया कि वहां पार्किंग की कमी के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। वहीं, महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने जानकारी दी कि कॉलोनियों के अंदर अस्पताल और कोचिंग संस्थान बेसमेंट में चल रहे हैं, जिन पर कार्रवाई की आवश्यकता है।

बैठक के अंत में, अपर सचिव (वी.डी.ए.) ने व्यापार मंडल के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भवन स्वामियों को समझाएं कि वे बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियों को तुरंत बंद कर पार्किंग के लिए स्थान का उपयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फिर भी बेसमेंट में कार्य जारी रहा, तो प्राधिकरण प्रवर्तन कार्रवाई करेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें