Search
Close this search box.

पटना: तेज प्रताप यादव ने अखिलेश यादव को फोन से ब्लॉक किया, बिहार में राजनीतिक तनाव

पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर अपने बयानों और तेवरों से सुर्खियों में रहने वाले लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इस बार समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, मामला तब शुरू हुआ जब अखिलेश यादव हाल ही में पटना अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए बिहार आए थे। तेज प्रताप यादव ने कई बार अखिलेश यादव को फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके अलावा, तेज प्रताप द्वारा भेजे गए संदेशों का भी कोई जवाब नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि तेज प्रताप की नाराजगी के बाद उन्होंने अपने करीबी सहयोगी को अखिलेश यादव के होटल भेजा ताकि उनसे बातचीत की जा सके, लेकिन अखिलेश ने मुलाकात करने से भी इनकार कर दिया।

इस घटना के बाद, तेज प्रताप यादव ने अपनी नाराजगी जताते हुए अखिलेश यादव को अपने फोन से ब्लॉक कर दिया। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटनाक्रम से दोनों दलों के बीच भविष्य में संबंधों पर असर पड़ सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें