Search
Close this search box.

दुद्धी में अलविदा, ईद व नवरात्र–रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और सौहार्द बनाए रखने की अपील की

सोनभद्र । दुद्धी के स्थानीय महिला थाना परिसर में अलविदा, ईद तथा नवरात्र–रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर चर्चा की।बैठक के दौरान मुस्लिम समुदाय की ओर से एडवोकेट सैफुल्ला सिद्दीकी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस्लाम धर्म में सभी त्योहार चांद दिखने के बाद ही मनाए जाते हैं।

उन्होंने अलविदा और ईद की नमाज के संबंध में आवश्यक जानकारी भी साझा की। दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि त्योहार के दिन मुख्य सड़कों पर बड़े और छोटे वाहनों के आवागमन को कुछ घंटों के लिए नियंत्रित किया जाएगा, ताकि नमाज और अन्य धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सकें।जेबीएस के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि ने बताया कि आगामी 19 मार्च को नवरात्र की एकम का जुलूस निकाला जाएगा।

उन्होंने जुलूस के रूट और व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने पूर्व में त्योहारों के दौरान हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए लोगों को सतर्क रहने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने बैठक में उपस्थित दोनों समुदायों के लोगों को आगामी त्योहारों की बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस और पीएसी के जवान पूरी मुस्तैदी से तैनात रहेंगे तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलविदा और ईद की नमाज अदा नहीं की जाएगी।बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन सहित दोनों समुदायों के कई गणमान्य लोग और पुलिस अधिकारी मौजूद

Leave a Comment

और पढ़ें