Search
Close this search box.

प्रयागराज में गंगा पर बन रहे सिक्स लेन पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, नदी में ट्रक सहित गिरा पिलर, वीडियो वायरल

प्रयागराज: फाफामऊ में गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन पुल के निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। ट्रक के जरिए पिलर ले जाया जा रहा था, तभी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और पिलर नदी में जा गिरा। हादसे का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बाल-बाल बचे कर्मचारी
हादसे में निर्माण कंपनी के कई कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी कर्मचारी व अधिकारी सुरक्षित बच गए।

पुल की खासियत

  • यह पुल मलाक हरहर से लाला लाजपत राय मार्ग तक बनाया जा रहा है।
  • लंबाई: 9.90 किलोमीटर
  • लागत: 1948.25 करोड़ रुपये
  • निर्माण कार्य शुरू: फरवरी 2021
  • लक्ष्य पूरा: फरवरी 2024 (महाकुंभ 2025 से पहले)
  • देरी के चलते समयसीमा: फरवरी 2025 तक बढ़ाई गई।

अब इस हादसे के कारण निर्माण कार्य पर और देरी का खतरा मंडराने लगा है। पहले से ही तय समयसीमा से पीछे चल रहे इस प्रोजेक्ट पर हादसे का असर गंभीर हो सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें