Search
Close this search box.

काशी रूद्राज सीजन 3 के लिए तैयार, मंदिर दर्शन के साथ की शुरुआत खिलाड़ियों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में लिया आशीर्वाद

वाराणसी: काशी रूद्राज जो कि सीजन 1 की विजेता टीम रही है, ने सीजन 3 के लिए अपनी तैयारियों की शुरुआत पूरे श्रद्धा और जोश के साथ कर दी है। टीम ने सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया, इसके बाद अपने होम ग्राउंड पर मीडिया इंटरैक्शन का आयोजन किया।

इस मौके पर टीम के कप्तान करन शर्मा, शिवम मावी, उपेन्द्र यादव, शिवा सिंह और स्थानीय खिलाड़ी यशोवर्धन सिंह भी मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने मंदिर दर्शन के बाद कहा कि यह उनके लिए सिर्फ क्रिकेट नहीं, आस्था और टीम भावना का भी हिस्सा है।

कप्तान करन शर्मा बोले

“सीजन की शुरुआत काशी विश्वनाथ मंदिर से करना हमारे लिए बहुत मायने रखता है। हम सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि एक परिवार हैं। हम पूरी तरह तैयार हैं और अपने फैंस को एक यादगार सीज़न देने का वादा करते हैं।”

मीडिया से की मुलाकात

टीम ने मीडिया से बातचीत करते हुए सीजन 3 की रणनीतियों, ट्रेनिंग, टीम के आपसी तालमेल और लक्ष्यों को साझा किया। रिप्रेजेंटेटिव गौरव बत्रा ने कहा, “हमारे खिलाड़ी मैदान पर ही नहीं, वाराणसी की आत्मा से भी जुड़े हैं। हमें यकीन है कि टीम का प्रदर्शन इस बार और भी बेहतर होगा।”

काशी रूद्राज – सीजन 3 मैच शेड्यूल

मैच नंबरमुकाबलातारीखसमयस्थान
मैच 2काशी रूद्राज़ vs गौर गोरखपुर लायंस18 अगस्त (सोमवार)दोपहर 3:00 बजेइकाना स्टेडियम, लखनऊ
मैच 4कानपुर सुपरस्टार्स vs काशी रूद्राज़19 अगस्त (मंगलवार)दोपहर 3:00 बजेइकाना स्टेडियम
मैच 8नोएडा किंग्स vs काशी रूद्राज़21 अगस्त (गुरुवार)दोपहर 3:00 बजेइकाना स्टेडियम
मैच 12काशी रूद्राज़ vs मेरठ मैवेरिक्स23 अगस्त (शनिवार)दोपहर 3:00 बजेइकाना स्टेडियम
मैच 15काशी रूद्राज़ vs लखनऊ फाल्कन्स24 अगस्त (रविवार)शाम 7:30 बजेइकाना स्टेडियम
मैच 17काशी रूद्राज़ vs गौर गोरखपुर लायंस25 अगस्त (सोमवार)शाम 7:30 बजेइकाना स्टेडियम
मैच 19कानपुर सुपरस्टार्स vs काशी रूद्राज़26 अगस्त (मंगलवार)शाम 7:30 बजेइकाना स्टेडियम
मैच 23नोएडा किंग्स vs काशी रूद्राज़28 अगस्त (गुरुवार)शाम 7:30 बजेइकाना स्टेडियम
मैच 27काशी रूद्राज़ vs मेरठ मैवेरिक्स30 अगस्त (शनिवार)शाम 7:30 बजेइकाना स्टेडियम
मैच 31लखनऊ फाल्कन्स vs काशी रूद्राज़01 सितंबर (सोमवार)शाम 7:30 बजेइकाना स्टेडियम

Leave a Comment

और पढ़ें