Search
Close this search box.

काशी में पीएम मोदी और मॉरीशस के पीएम रामगुलाम, शहर में हाईअलर्ट सुरक्षा

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी में 11 सितम्बर को रहेंगे। उनके साथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम भी मौजूद रहेंगे। दोनों प्रधानमंत्रियों की यात्रा को देखते हुए वाराणसी में मल्टीपल सिक्योरिटी लेयर लागू की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था में SPG, ATS, CRPF समेत कई एजेंसियां तैनात रहेंगी। पुलिस लाइन से लेकर ताज होटल तक पूरे इलाके को अभेद्य सुरक्षा घेरे में लिया जा रहा है।

शहर को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है और ड्रोन पर भी पैनी नज़र रखी जाएगी। सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर निगरानी कर रही हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की चूक न हो।

Leave a Comment

और पढ़ें