प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग (7 LKM) पर एनडीए सांसदों के लिए डिनर का आयोजन किया। सांसद विभिन्न समूहों में बसों के जरिए पीएम आवास पहुंचे।
यह डिनर बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की शानदार जीत के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। गठबंधन ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 202 सीटें हासिल कर स्पष्ट बहुमत दर्ज किया है।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 8 दिसंबर को बिहार के एनडीए नेताओं से मुलाकात कर जनता के कल्याण के लिए और अधिक ऊर्जा व समर्पण के साथ काम करने की अपील की थी। इस बीच, डिनर में परोसे गए मेन्यू की जानकारी भी सामने आई है, जिसमें पारंपरिक और विशेष व्यंजनों का चयन शामिल था।









