Search
Close this search box.

वाराणसी: दरोगा व पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले वकीलों की पहचान में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: दरोगा समेत पुलिसकर्मी पर हुए हमले की घटना ने पुलिस महकमे को सख्त कर दिया है। घटना में शामिल वकीलों की पहचान के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, हमले में शामिल लोगों को चिन्हित करने के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल से बने वीडियो रिकॉर्डिंग खंगाले जा रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि जांच टीम ने अब तक कई फुटेज अपने कब्जे में ली है, जिनमें हमलावरों की मौजूदगी और गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। पुलिस इन वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान सुनिश्चित कर रही है। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि साक्ष्य को मजबूत किया जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सीसीटीवी और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर नामजद कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि बीते दिन हुई इस घटना में दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस विभाग ने हमले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच टीम गठित की है। अब पूरा जोर जल्द से जल्द आरोपियों को पहचानकर गिरफ्तारी पर है।

Leave a Comment

और पढ़ें