Search
Close this search box.

बलिया: ट्रक से 36 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, जांच में जुटी पुलिस

बलिया। थाना नरही पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

कार्रवाई के दौरान ट्रक से लगभग 5616.3 लीटर शराब विभिन्न ब्रांड की बरामद की गई। शराब की खेप को छुपाने के लिए ट्रक में 40 बोरी आलू भी लदा हुआ था।

बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब ₹36 लाख (छत्तीस लाख रुपये) आंकी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें